Chennai की मूसलाधार बारिश में मछली पकड़ता दिखा शख्स, नजारा देख छूट जाएगी हसीं

Summary :

Man Seen Catching Big Fish On Chennai: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होता है। वहीं इन दिनों चेन्नई में तूफान ने तबाही मचा रखी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी ट्रेंड कर रही है। हालांकि अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया हैं। जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दक्षिण भारत में तूफान का कहर दक्षिण भारत में तूफान का कहर जारी है। खासकर चेन्नई की हालत बहुत खराब है। 2 दिन से लगातार हो रही बारिश और जल भराव के कारण जनजीवन अर्थ व्यस्त हो गया है।…

Man Seen Catching Big Fish On Chennai

Man Seen Catching Big Fish On Chennai: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होता है। वहीं इन दिनों चेन्नई में तूफान ने तबाही मचा रखी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी ट्रेंड कर रही है। हालांकि अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया हैं। जिसे देख आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

Man Seen Catching Big Fish On Chennai

दक्षिण भारत में तूफान का कहर

दक्षिण भारत में तूफान का कहर जारी है। खासकर चेन्नई की हालत बहुत खराब है। 2 दिन से लगातार हो रही बारिश और जल भराव के कारण जनजीवन अर्थ व्यस्त हो गया है। इसी बीच कुछ लोगों ने आपदा को अवसर में बदल डाला। जी हां सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Man Seen Catching Big Fish On Chennai

पानी में मछली पकड़ता दिखा शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बड़ी मछली को अपने हाथों से पकड़ रहा है। इस बीच मछली हाथ से छूटकर जमीन पर गिर जाती है। हालांकि वह फिर उसे उठाने की कोशिश करता है। मछली दोबारा छटक कर गिर जाती है। परेशान होकर शख्स उसे पैरों से इधर-उधर करने लगता है और चोटिल कर देता है ताकि पकड़ना आसान हो जाए। आखिरकार वह मछली को पकड़ने में कामयाब हो जाता है।

Courtesy ; वायरल वीडियो एक्स पर @Learnedpolitics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

वीडियो पर लोगों के आए रिएक्शन

बता दें कि वीडियो 5 दिसंबर को शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। वहीं लगभग 5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही यूजर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘यह कितनी बड़ी मछली है।’  दूसरे ने कमेंट किया, ‘ऐसा लग रहा है मछली किसी के नीचे गिरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team