मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) धन संबंधित मामलों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी नौकरी का इंटरव्यू देकर अच्छा महसूस करेंगे। घर पर बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। कहीं नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लेवेंडर।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) बचत करके चलने की कोशिश करें। ऑफिस में काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोग आपके प्रयासों से सतुंष्ठ रहेंगे। जिम में जाकर थकान महसूस करेंगे। आज के दिन यात्रा पर ना जाएं। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। किसी चीज में निवेश करने से पहले किसी जानकार से सलाह ले लें। कार्यक्षेत्र पर शांत रहने का प्रयास करें। परिवार को आपके साथ की जरूरत है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेमन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सीनियर पोजीशन के लिए आपका नाम सुझाया जा सकता है। अतिरिक्त आय के साधनों पर ध्यान दे सकते हैं। सेहत में सुधार के योग हैं। परिवार की तरफ जिम्मेदारी भरा रवैया अपनाएं। किसी प्रॉप्रर्टी के मामले पर ध्यान देने की जरूरत है। पढ़ाई में एकाग्र होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- आसमानी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर दिन अच्छा है। धन संबंधित मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। अपने साथी को कॉफी डेट पर लेकर जाएं। शुभ रंग- 22, शुभ रंग- वॉयलेट।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहतमंद रहने के लिए आउटडोर व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र को लेकर शांत रहें। परिवार को समय देने की जरूरत है। किसी यात्रा पर जाना फिलहाल टाल दें। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। पुरानी बातों को दिल पर ना लगाएं। शुभ रंग- 9, शुभ रंग- केसरिया।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहतमंद रहने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर को लेकर कोई मौका हाथ लग सकता है। परिवार के सदस्य और बच्चे आपके साथ अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्लॉट को खरीदने के लिए दिन अच्छा है। शुभ रंग- 5, शुभ रंग- बोटल ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) स्वस्थ जीवनशैली के चलते फि ट महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर ईनाम मिल सकता है। परिवार में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद नहीं रहेगा। इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। शुभ रंग- 18, शुभ रंग- मरुन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों पर ध्यान दें। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मामले को धैर्य से संभालने की जरूरत है। आज के दिन अकेले यात्रा ना करें। किसी कमर्शियल प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद नहीं रहेगा। शुभ रंग- 8, शुभ रंग- लाइट ग्रे।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों में आपकी समझ आपके काफी काम आएगी। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी बिजनेस ट्रिप को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शुभ रंग- 2, शुभ रंग- सिल्वर।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पैसे बचाने की कोशिश करें। पढ़ाई में अपने की बच्चे की परफॉर्मेंस देखकर खुश होंगे। आज के दिन यात्रा पर जाने का प्रोग्राम ना बनाएं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी रेसीडेंशियल प्रॉप्रर्टी में निवेश करने से लाभ होगा। शुभ रंग- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत के चलते मंहगी खरीददारी करने में कामियाब होंगे। काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ दिन बिताकर खुश नजर आएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ रंग- 15, शुभ रंग- क्रीमसन।