रश्मि गोविल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (इंडियन ऑयल) में निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा, रश्मि गोविल 1994 में इंडियन ऑयल में शामिल हुईं और मानव संसाधन कार्य के विभिन्न पहलुओं में उनके पास लगभग तीन दशकों का समृद्ध अनुभव है।
इंडियन ऑयल के निदेशक मंडल में अब दो महिला निदेशक
इससे पहले वह कंपनी के कॉरपोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन विकास और कर्मचारी संबंध) के रूप में कार्यरत थीं। इसके साथ इंडियन ऑयल के निदेशक मंडल में अब दो महिला निदेशक हो गई हैं। निदेशक (रिफाइनरी) सुक्ला मिस्त्री दूसरी महिला निदेशक हैं।


Download Android App
Download iOS App




