केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक मोबाइल ऐप शुरू किया जो पात्र लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)-2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, एप्लिकेशन को ‘गूगल प्ले स्टोर’ या केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
गूगल प्ले स्टोर या केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड करे ऐप
प्रवक्ता ने कहा, नागरिकता संशोधन कानून- 2019 के तहत आवेदन करने के लिए ‘सीएए-2019’ मोबाइल ऐप शुरू किया गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए पोर्टल शुरू किया था। विवादास्पद सीएए को लागू करने के नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया था जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



