Sidhu Met Punjab Governor: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्य की ‘बिगड़ती’ वित्तीय स्थिति का स्वतंत्र रूप से लेखापरीक्षा मूल्यांकन कराने की मांग की।
Highlights:
- पंजाब के राज्यपाल से मिले सिद्धू
- राज्य की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर जताई चिंता
- आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे- सिद्धू
सिद्धू ने इस संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा
सिद्धू ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि लेखापरीक्षा का मूल्यांकन वित्तीय विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा किया जाना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ पार्टी नेता शमशेर सिंह डुल्लो और एम एस कायपी भी मौजूद थे।
आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे- सिद्धू
सिद्धू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर उनके इस दावे को लेकर भी हमला बोला कि आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीट जीतेगी। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘शोर मचाने से कुछ भी सिद्ध नहीं होता। यहां तक कि मुर्गी भी अंडा देते समय ऐसे चिल्लाती है मानो वह कोई क्षुद्रग्रह दे रही हो।’’
‘पंजाब कर्ज के दुष्चक्र में फंसता जा रहा’
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कर्ज के दुष्चक्र में फंसता जा रहा है, लेकिन सत्ताधारी दल इन ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं करता। सिद्धू ने राज्यपाल को सौंपे एक ज्ञापन में कहा, ‘‘मैं आपको पंजाब के एक अत्यंत चिंतित नागरिक के रूप में लिख रहा हूं, जो सत्यापित तथ्यों और आंकड़ों से लैस है। यह आंकड़े हमारे राज्य के बढ़ते मुद्दों और लोगों के कल्याण के प्रति सरकार की लापरवाही की एक स्पष्ट तस्वीर पेश करते हैं।
वित्तीय स्वास्थ्य के खतरनाक पथ को रेखांकित
पंजाब के वित्त विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन तक राज्य का कर्ज खतरनाक रूप से चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2022-23 में 47,262 करोड़ रुपये, 2023-24 में 49,410 करोड़ रुपये और इस वित्तीय वर्ष में 44,031 करोड़ रुपये की अनुमानित वृद्धि हमारे राज्य के वित्तीय स्वास्थ्य के खतरनाक पथ को रेखांकित करती है।’’


Download Android App
Download iOS App



