ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि लोगों को पीट-पीटकर मार डालने की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र को कानून बनाना चाहिए।
ओवैसी ने यहां शुक्रवार को इस तरह की घटनाओं को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संघ परिवार को मुसलमानों के खिलाफ घृणा फैलाने और दुष्प्रचार करने का दोषी बताया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने तबरेज अंसारी से संबंधित घटना को लेकर आरोप लगाया कि इसे अंजाम देने वाले आतंकवादी थे। झारखंड के सरायकेला निवासी 24 साल के अंसारी की गत महीने भीड़ ने चोरी के संदेह में पिटाई कर दी थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



