नितिन गडकरी बोले- सड़क हादसे कम करने में नहीं मिली सफलता, सरकार 14 हजार करोड़ रूपये की परियोजना तैयार कर रही

Summary :

नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि देश में सड़क हादसे कम करने में बहुत सफलता नहीं मिली है और राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित बिंदुओं की पहचान करने तथा खामियों को दूर कर मानव जीवन बचाने के लिए सरकार ने 14,000 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि देश में सड़क हादसे कम करने में बहुत सफलता नहीं मिली है और राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित बिंदुओं की पहचान करने तथा खामियों को दूर कर मानव जीवन बचाने के लिए सरकार ने 14,000 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है।
गडकरी ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने इस परियोजना को अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और मंत्रालय ने इसे लागू करने के लिए विश्व बैंक से संपर्क किया है। उन्होंने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि पिछले कुछ सालों में लगातार प्रयासों के बाद भी सड़क हादसों में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है। इस मामले में सफलता की दर बहुत अच्छी नहीं है। 

अयोध्या विवाद : SC ने मध्‍यस्‍थता समिति से मांगी रिपोर्ट, 25 जुलाई को अगली सुनवाई

गडकरी ने कहा, ‘‘दुर्घटनाओं के मामले में स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। देश में सड़क हादसों में केवल 1.5 प्रतिशत की कमी आई है।’’ उन्होंने कहा कि यह विषय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सरकार ने इसके लिए परियोजना तैयार की है। गडकरी ने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु सरकार ने देश में सबसे अच्छा काम किया है। राज्य में सड़क हादसों में 15 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। 

Desk Team