प्रणव मुखर्जी, नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका को प्रदान किया गया भारत रत्न

Summary :

धानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, भारतीय जनसंघ के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक भूपेन हजारिका को मंगलवार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। 



राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुखर्जी, हजारिका के बेटे तेज और नानाजी देशमुख के करीबी रिश्तेदार विरेंद्रजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। 



हजारिका और देशमुख को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Desk Team