कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि अर्थव्यस्वस्था में सुधार उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए थी लेकिन उसने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘अर्थव्यवस्था पर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए था लेकिन अब अर्थव्यवस्था सुधारने का मामला ठंडे बस्ते में बंद है। जीडीपी वृद्धि के अनुमान बताते हैं हालात ठीक नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में लगातार गिरावट आ रही है और उस बार भी गिरावट का ही अनुमान है।

उन्होंने कहा,‘‘इसका सबसे ज्यादा असर व्यापार, गरीबों, दिहाड़ पर काम करने वाले मजदूरों और रोजगार पर पड़ रहा है। सरकार की तरफ से कोई भी भरोसे लायक कार्यवाही नहीं हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



