बीकेटीसी के प्रस्ताव का बबीता सिंह चौहान ने किया स्वागत, कहा- यह फैसला सबके हित में

Summary :

आगरा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को लेकर लाए जा रहे प्रस्ताव का उत्तर प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह सही फैसला है और सबके हित में है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हिंदुस्तान एक ऐसी जगह थी जहां कभी भी किसी का जाना कोई वर्जित नहीं था। चाहें वह हिंदू हो या मुस्लिम, यहां कभी किसी के लिए मनाही नहीं…

आगरा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को लेकर लाए जा रहे प्रस्ताव का उत्तर प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह सही फैसला है और सबके हित में है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन बबीता सिंह चौहान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हिंदुस्तान एक ऐसी जगह थी जहां कभी भी किसी का जाना कोई वर्जित नहीं था। चाहें वह हिंदू हो या मुस्लिम, यहां कभी किसी के लिए मनाही नहीं थी, लेकिन अब चीजें कुछ और हैं। आप देख रहे हैं कि हर की पौड़ी जैसी हिंदुओं के लिए बेहद धार्मिक जगहों पर क्या हो रहा है। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शायद ये सब सोच समझ कर कुछ तर्कों के आधार पर ही निर्णय लिया होगा। क्योंकि बहुत दुख की बात है कि आप रेस्टोरेंट में देखिए, आप रोज फल वालों को देख रहे हैं। आज भी मैं पेपर पढ़ रही थी कि वो तंदूर में खाना बना रहा था, लेकिन उसमें भी वो थूक रहा था वहां। अभी मैंने देखा कि वो टॉयलेट शीशी में भरकर फलों पर डाल रहा था। ऐसी चीजों के बाद मुझे भी लगता है कि ये सब क्या हो रहा है?

बबीता सिंह चौहान ने कहा कि अब इनको कहां-कहां से वर्जित करेंगे? अगर दिमाग में ही गंदगी हो तो वह कहीं भी हो सकती है। मुझे लगता है ये एक बहुत ही श्रद्धा का विषय है और ये हर की पौड़ी को हम बहुत ही श्रद्धा भाव से सब देखते हैं। पूरे भारत में हर की पौड़ी को माना जाता है, तो शायद उन्होंने ये निर्णय लिया होगा तो कुछ सोच समझ कर ही लिया होगा।

–आईएएनएस

एसएके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.