तलाक के ऐलान के बाद बदला सुर, प्रतीक यादव बोले- सब ठीक है

Summary :

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट साझा करने वाले प्रतीक यादव ने बुधवार को अब एक नया संदेश जारी कर सब कुछ ठीक होने का दावा किया है। प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई ताजा पोस्ट में लिखा, “सब ठीक है। चैंपियन वो होते हैं, जो अपनी पर्सनल/प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।” इस…

लखनऊ, 28 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट साझा करने वाले प्रतीक यादव ने बुधवार को अब एक नया संदेश जारी कर सब कुछ ठीक होने का दावा किया है।

प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर साझा की गई ताजा पोस्ट में लिखा, “सब ठीक है। चैंपियन वो होते हैं, जो अपनी पर्सनल/प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।”

इस पोस्ट के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच तनाव खत्म हो गया है।

दरअसल, इससे पहले 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने उस समय घर तोड़ने जैसे आरोप लगाते हुए पारिवारिक रिश्तों में दरार का जिम्मेदार अपर्णा यादव को ठहराया था। इस पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस निजी विवाद को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

प्रतीक यादव ने इस पोस्ट में पत्नी अपर्णा यादव को जल्द तलाक देने का ऐलान किया था। उस पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव को स्वार्थी और बुरी आत्मा बताते हुए कहा था कि उनकी वजह से पारिवारिक रिश्ते खराब हो गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अपर्णा यादव सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं।

उन्होंने पोस्ट में अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा था कि उनकी मेंटल हेल्थ काफी खराब है, लेकिन अपर्णा यादव को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्होंने इतनी बुरी महिला कभी नहीं देखी और खुद को बदकिस्मत बताया था कि उनकी शादी उनसे हुई।

हालांकि, अब प्रतीक यादव की नई पोस्ट में ‘ऑल इज गुड’ और ‘हम चैंपियंस का परिवार हैं’ जैसे शब्दों ने यह संकेत दिया है कि पारिवारिक विवाद को सुलझाने की दिशा में कोई कदम उठाया गया है या कम से कम हालात को सामान्य दिखाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

–आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.