भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याएं हो रही है जबकि वह खुद भी ‘‘राजनीतिक हिंसा की शिकार रही हैं।’’
स्वराज एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी, जहां पश्चिम बंगाल में कथित राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के परिवारवालों ने अपनी आपबीती सुनायी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सत्ता पाने के लिये कोई इतना कैसे बर्बर हो सकता है और किसी की जान ले सकता है। विश्वास नहीं होता। (जो लोग मारे गए) उनकी कोई गलती नहीं थी। वो तो विचारधारा के कारण भाजपा में आए थे। ’’
पूर्व विदेश मंत्री ने याद करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने राज्य में वाम शासन के दौरान उनसे राजनीतिक हिंसा के वृत्तांत को साझा किया था। स्वराज ने कहा, ‘‘वह (बनर्जी) खुद राजनीतिक हिंसा का शिकार हुई थीं…समय कैसे बदल जाता है। मुझे हैरानी होती है।’’


Download Android App
Download iOS App



