रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को 1999 कारगिल युद्ध के स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर आये श्री सिंह के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत और सेना के अन्य कमांडर भी थे।
श्री सिंह का कारगिल दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सेना ऑपरेशन विजय की 20वीं वर्षगांठ मना रही है। इस ऑपरेशन के दौरान वर्ष 1999 में कारगिल सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को सफलतापूर्वक मुंहतोड़ जवाब दिया गया था।
सोनभद्र हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने खत्म किया धरना
श्री सिंह ने कारगिल में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 14 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में एक ‘विजय ज्वाला’ प्रज्जवलित की थी जो 26 जुलाई को लद्दाख क्षेत्र में द्रास पहुंचेगी। रक्षा मंत्री शाम तक जम्मू क्षेत्र का दौरा करेंगे जहां वह सीमा सड़क संगठन की ओर से कठुआ के उझ और सांबा के बसंतर में निर्मित दो पुलों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



