अरुणाचल प्रदेश में तीन जून को एएन-32 हादसे में मारे गए 13 में से पांच वायुसैनिकों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। वायु सेना के इन जांबाजों के शव आज तड़के पालम हवाई अड्डे पर लाए गए जहां रक्षा मंत्री ने सुबह उन्हें पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ समेत वायु सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले गुरुवार को ईस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल आर डी माथुर ने जोरहाट में एक श्रद्धांजलि समारोह में वायु सेना के कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। वायुसेना ने दुर्घटना के 18 दिन बाद गुरुवार को छह वायुसेना कर्मियों के शवों और सात के अवशेषों को बरामद किया था। इसके बाद इन अवशेषों को असम के जोरहाट लाया गया।


Download Android App
Download iOS App



