कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। शीला दीक्षित का गत 20 जुलाई को 81 साल की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह शीला के आवास पहुंचे और उनके पुत्र संदीप दीक्षित एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर उनको सांत्वना दी। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी विदेश गए थे और इस कारण वह शीला की अंत्येष्ठि में शामिल नहीं हो सके थे। खबर है कि वह बृहस्पतिवार सुबह विदेश से लौटे। बता दें कि शीला दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं।


Download Android App
Download iOS App



