शिवसेना ने बीजेपी प्रेसिडेंट और यूनियन होम मिनिस्टर अमित शाह से नई लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की पोस्ट अपनी पार्टी को देने की मांग की है। गुरुवार को पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि यह हमारा हक है और यह पद शिवसेना को मिलना चाहिए।
राउत ने राम मंदिर निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि अब राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू करना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो देश हम पर भरोसा करना बंद कर देगा।
शिवसेना का ये बयान उस वक्त आया है जब इस पद को लेकर चर्चा चल रही है कि इस बार ये मौका BJD या फिर YSR कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी मिल सकता है. इससे पहले एनडीए में भाजपा के साथी दल मंत्रिपरिषद में हिस्से को लेकर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं. इसी कारण जेडीयू तो सरकार में शामिल ही नहीं हुई है.


Download Android App
Download iOS App



