स्कूटी सर्विस कराने जा रहे युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत; देखें तस्वीर

Summary :

Live Heart Attack Case: देशभर में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आजकल कब, कहां, किसे और क्या हो जाएं कुछ पता नहीं होता। कहते हैं न कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। आज के समय में अगला कदम भरते ही अगर मौत आ जाएं, तो कोई बड़ी बात नहीं। हाल ही में इंदौर से हार्ट अटैक का एक दुखद मामला सामने आया है। जहां स्कूटी को मैकेनिक के पास पैदल ले जाते हुए 27 साल के युवक की अचानक मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने…

live heart attack case

Live Heart Attack Case: देशभर में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आजकल कब, कहां, किसे और क्या हो जाएं कुछ पता नहीं होता। कहते हैं न कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। आज के समय में अगला कदम भरते ही अगर मौत आ जाएं, तो कोई बड़ी बात नहीं। हाल ही में इंदौर से हार्ट अटैक का एक दुखद मामला सामने आया है। जहां स्कूटी को मैकेनिक के पास पैदल ले जाते हुए 27 साल के युवक की अचानक मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

27-Year-Old Vineet Death: अचानक आया हार्ट अटैक

यह दर्दनाक मामला परदेशीपुरा थाने का है। जहां जनता क्वार्टर में रहने वाला विनीत(27) अपनी स्कूटी को सुधारने के लिए घर के नजदीक ही मैकेनिक के पास लेकर जा रहा था। CCTV फुटेज में नजर आ रहा है कि वह अपने दोपहिया वाहन को पैदल लेकर जा रहा था और थोड़ी दूर जाने के बाद अचानक से वह गश खाकर सड़क पर गिर गया और फिर उठ नहीं पाया। प्राथमिक तौर पर डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

Live Heart Attack Case: पुलिस ने क्या बताया?

Live Heart Attack Case
Live Video Heart Attack Incident (Image- Social Media)

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक को आस-पास के लोग तत्काल अस्पताल लेकर पहुचें, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: कैथल पुलिस का हॉटस्पॉट डोमिनेशन ऑपरेशन, नशा-जुआ ठिकानों पर लगातार कार्रवाई शुरू

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।