नयी दिल्ली : कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की मंगलवार शाम बैठक हुई जिसमें लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में राजग उम्मीदवार ओम बिड़ला का समर्थन करने का फैसला हुआ।
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ”एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर बुलाई गई बैठक के संदर्भ में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पीकर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष का विरोध नहीं करने का फैसला हुआ।
”एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विषय पर प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। बुधवार सुबह कांग्रेस एवं सहयोगी दलों की बैठक हो सकती है जिसमें इस विषय पर कोई निर्णय होगा ।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सहयोगी दलों के लोकसभा के नेता शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



