होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर के हवाले से बताया कि सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप और झटकों के बाद, जापान के इशिकावा प्रान्त में 32,500 से अधिक घरों में बिजली नहीं है। पश्चिमी जापान के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने के बाद लोगों से जगह खाली करने का आग्रह किया गया है।
फंसे होने की कई रिपोर्ट मिली
जापान के इशिकावा प्रान्त में सुजु शहर के अधिकारियों ने कहा है कि भूकंप के बाद इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और लोगों के घायल होने की भी खबरें हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें लोगों के घरों में फंसे होने की कई रिपोर्ट मिली हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग स्थिति का आकलन करने का प्रयास कर रहे हैं। इशिकावा प्रान्त के वाजिमा शहर में लगभग 1.2 मीटर की सुनामी लहरें आने की सूचना है। बताया गया है कि लहरें शाम करीब 4:21 बजे (स्थानीय समय) आई थीं। नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।
1 मीटर से कम की सुनामी
जापान के पश्चिमी तट के कई अन्य क्षेत्रों में 1 मीटर से कम की सुनामी लहरें दर्ज की गई हैं, जिनमें टोयामा शहर, काशीवाजाकी, कनाज़ावा बंदरगाह, टोबिशिमा द्वीप और सादो द्वीप शामिल हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, इशिकावा प्रान्त में नोटो शहर एक बड़ी सुनामी की चेतावनी के अधीन है और लगभग 5 मीटर की लहरें उठने की आशंका है।


Download Android App
Download iOS App



