मध्यप्रदेश में सौभाज्ञ योजना के तहत अब तक 9 लाख 17 हजार 707 घरों को बिजली दिया जा चुका है। आधिकारि जानकारी के अनुसार प्रदेश में आगामी अक्टूबर तक विद्युत कनेक्शन से वंचित 43 लाख घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश के 3 जिले ऐसे हैं जिनके शत-प्रतिशत घर सौभाज्ञ योजना के शुरू होने के बाद बिजली से जगमग हो चुके हैं।
इनमें इंदौर, नीमच, मंदसौर जिलों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर ली है। बिजली विभाग का अमला दुर्गम स्थल पर बसे गाँवों तक पहुँचकर बिजली कनेक्शन विहीन घरों को बिजली मुहैया करवा रहा है।
सौभाज्ञ योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द, से अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई जा रही है। शेष 40 प्रतिशत राशि का प्रबंध राज्य शासन एवं तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
योजना में आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़ हितग्राहियों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अन्य हितग्राहियों से 500 रूपए की राशि 10 किश्तों में मासिक विद्युत बिल के साथ ली जाएगी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



