अमेरिकी विदेश विभाग के उत्तर कोरियाई नीति के विशेष प्रतिनिधि इस सप्ताह सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। जोसफ युन ने सीएनएन से सोमवार को कहा, ‘इस समय सेवानिवृत्त होने का पूरी तरह से मेरा फैसला है।’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने अफसोस जताते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
युन अमेरिकी विदेश विभाग से ऐसे समय में सेवानिवृत्त हो रहे हैं, दक्षिण कोरिया में शीतकालीन ओलम्पिक में उत्तर कोरिया की भागीदारी के मद्देनजर अमेरिका और प्योंगयांग दोनों के बीच वार्ता की संभावना नजर आ रही है।
सीएनएन के मुताबिक, युन को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2016 में उत्तर कोरियाई नीति के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।
युन की अमेरिकी रणनीति लागू करने और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मामलों में महत्वूर्ण भूमिका रही है। युन ने उत्तर कोरिया में एक साल से भी अधिक समय तक हिरासत में रहे अमेरिकी कॉलेज छात्र ओट्टो वार्मबियर की रिहाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



