Aaj ka Mausam 10 July 2026: दिल्ली में आज भी बारिश! 13 राज्यों में मौसम का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम में ये बदलाव अगले 10 घंटे के दौरान देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल… दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट दिल्ली-एनसीआर…

देशभर में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम में ये बदलाव अगले 10 घंटे के दौरान देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

Aaj ka Mausam 10 July 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से बादल जमकर बरसे हैं। इस कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को भी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यूपी में बारिश

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को प्रदेश के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें कानपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, अयोध्या, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बांदा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पीलीभीत, अमेठी मोरादाबाद, बहराइच, सीतापुर, कुशीनगर, आजमगढ़, हरदोई, उन्नाव, सुल्तानपुर और बलरामपुर शामिल हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी मानसून ने पैर पसार लिए हैं। मौसम विभाग ने 10 और 11 जुलाई को पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, भागलपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस मानसूनी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर

Aaj ka Mausam 10 July 2026
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड में बारिश से कहर मचा रखा है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में रेड अलर्ट है। इसके अलावा बागेश्वर सहित कुछ अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 10 जुलाई से 13 जुलाई के बीच राज्य में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है, इस दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (10 जुलाई) न्यूनतम तापमान (10 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 33°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 36°C 28°C
रांची (Ranchi) 28°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 29°C
शिमला (Shimla) 23°C 19°C
पटना (Patna) 31°C 28°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 29°C
नैनीताल (Nainital) 23°C 21°C
भोपाल (Bhopal) 31°C 26°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 33°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।