Aaj Ka Mausam 25 June 2026: दिल्ली में आंधी-तूफान! यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 25 June 2026: देशभर में मॉनसून का असर अब दिखने लगा है। मानसून की एंट्री होते ही मुंबई से लेकर अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, राजधानी दिल्ली में अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Rain Alert:…

Aaj Ka Mausam 25 June 2026: देशभर में मॉनसून का असर अब दिखने लगा है। मानसून की एंट्री होते ही मुंबई से लेकर अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हालांकि, राजधानी दिल्ली में अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Rain Alert: 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 25 June 2026
(Image- Social Media)

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल रहा है, दिन भर तपिश के बाद रात को आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है। आज, 25 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 26 जून को भी आंधी-बारिश हो सकती है।

UP Weather: बारिश का येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है। यूपी के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। उसमें बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, मथुरा, झांसी, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, हमीरपुर, हापुड़, आजमगढ़, पीलीभीत, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल है। IMD के मुताबिक, 27 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मॉनसूनी बारिश की शुरुआत हो सकती है।

Bihar Weather Today: 14 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ka Mausam 25 June 2026
(Image- Social Media)

बिहार इस समय मौसम के दोहरे मिज़ाज को झेल रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानं केंद्र ने आज, 25 जून के लिए 14 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, पूर्णिया , सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और भागलपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर  अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान
Delhi (दिल्ली) 39°C 31°C
Ranchi (रांची) 33°C 24°C
Mumbai (मुंबई) 29°C 27°C
Shimla (शिमला) 27°C 20°C
Lucknow (लखनऊ) 40°C 31°C
Bhopal (भोपाल) 32°C 26°C
Chennai (चेन्नई) 37°C 29°C
Nainital (नैनीताल) 29°C 22°C
Patna (पटना) 39°C 29°C
Jaipur (जयपुर) 37°C 29°C
Kolkata (कोलकाता) 36°C 29°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।