Aaj ka Mausam 27 July 2026: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, जम्मू से तमिलनाडु तक 12 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

आज, 27 जुलाई को देशभर में मानसून सक्रिय रहेगा और मौसम विभाग ने 12 राज्यों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं।

आज देशभर में मानसून जमकर बरसने वाला है। जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार (27 जुलाई) को देश के 12 राज्यों में आंधी-बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, और लोगों से खराब मौसम में खुली जगहों पर जाने से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की वजह से पेड़ उखड़ने, बिजली जाने, ट्रैफिक में रुकावट और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में ल;लगातार हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन और नदियों के पानी के लेवल में अचानक बढ़ोतरी की भी चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

किन 12 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 27 जुलाई को जिन 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल है।

दिल्ली में 5 दिन लगातार बारिश

Aaj ka Mausam 27 July 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में 5 दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान है। आज, 27 जुलाई को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जुलाई को भी मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था। हालांकि अब ये फिर से सक्रीय हो गया है। 27 जुलाई को राजधानी लखनऊ समेत मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना है। प्रदेश में बारिश का ये दौर 31 जुलाई तक बना रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। आज, 27 जुलाई को कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला और पुलवामा में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, इससे लैंडस्लाइड, मडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ सकता है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 27 July 2026
Tamil Nadu Weather (Image- Social Media)

तमिलनाडु में अगले 5 दिनों तक कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, मौसम के इस बदलाव के पीछे का कारण तमिलनाडु तट के ऊपर निचले वायुमंडल में कम दबाव वाले कमजोर सर्कुलेशन को बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, इसके बावजूद भी गर्मी बने रहने की संभावना है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (27 जुलाई) न्यूनतम तापमान (27 जुलाई)
दिल्ली (Delhi) 35°C 26°C
भोपाल (Bhopal) 32°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 28°C
शिमला (Shimla) 26°C 21°C
पटना (Patna) 36°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 33°C 27°C
मुंबई (Mumbai) 31°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 26°C 22°C
लखनऊ (Lucknow) 35°C 28°C
रांची (Ranchi) 32°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।