टीवी शो ‘वसुधा’ में हर बीतते दिन के साथ ड्रामे का लेवल बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप इस शो के दीवाने हैं, तो 27 जुलाई 2026 का आने वाला एपिसोड आपके रोंगटे खड़े कर देने वाला है। चौहान परिवार में खुशियों का नाटक तो रचा गया है, लेकिन इसके पीछे एक बहुत बड़ी मजबूरी और दर्द छुपा हुआ है। संतोष देवी की गंभीर बीमारी और उनकी जान बचाने के लिए चंद्रिका और वसुधा मिलकर एक ऐसा खेल खेल रही हैं, जिसमें जरा सी भी चूक पूरे परिवार को बिखेर सकती है।
संतोष के कहने पर चंद्रिका ने दी घर की चाबियां

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब संतोष देवी अपने फैसले पर अड़ जाती हैं। संतोष के मन में यही बात बैठी है कि वसुधा अब चौहान परिवार की बड़ी बहू बन चुकी है। इसलिए, वह चंद्रिका से साफ-साफ कह देती हैं कि घर की जिम्मेदारी और तिजोरी की चाबियां अब बड़ी बहू यानी वसुधा के हाथ में ही होनी चाहिए।
चंद्रिका का दिल भारी तो बहुत होता है, क्योंकि मन ही मन वह क्योंकि वह वसुधा को वह जगह नहीं देना चाहती। लेकिन संतोष की जान बचाने और उन्हें सर्जरी के लिए मनाने के लिए चंद्रिका को अपने कदम पीछे खींचने पड़ते हैं। भारी मन और नम नम आँखों से चंद्रिका घर की ज़िम्मेदारी वाली चाबियाँ वसुधा को सौंप देती है के हाथों में थमा देती है।
वसुधा का इनकार और संतोष का बढ़ता शक

चाबियाँ हाथ में आते ही वसुधा हिचकिचाने लगती है। उसे अच्छी तरह पता है कि यह सब सिर्फ एक नाटक है और असलियत में चंद्रिका ने उसे दिल से एक्सेप्ट नहीं किया है। अपनी मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखते हुए वसुधा नम्रता से चाबियां लेने से मना कर देती है। वह कहती है, “भले ही मैं इस घर की बड़ी बहू हूं, लेकिन इस घर की असली मालकिन और मुखिया तो आप ही हैं। मैं ये चाबियां नहीं ले सकती।“
वसुधा की यह झिझक संतोष देवी की तेज़ नज़रों से छुप नहीं पाती। संतोष तुरंत समझ जाती हैं कि चंद्रिका और वसुधा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उनके हाव-भाव और आंखों की घबराहट देखकर संतोष को अहसास हो जाता है कि कोई न कोई बात जरूर उनसे छुपाई जा रही है।
क्या चंद्रिका ने तुम्हें बहू माना है?’ – एक सवाल और सन्नाटा

संतोष देवी बिना देर किए सीधे मुद्दे पर आती हैं और पूछ बैठती हैं, “कुछ ऐसा तो नहीं है जो तुम लोग मुझसे छुपा रहे हो? थारी सास ने थारे को सच में बहू एक्सेप्ट कर लिया है ना?”
यह सवाल सुनते ही मानो कमरे में सन्नाटा छा जाता है। वसुधा के पास कहने को कोई शब्द नहीं बचते और उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है। अगर वह सच बता देती है कि यह सिर्फ संतोष को राजी करने का एक नाटक था, तो संतोष सर्जरी कराने से साफ इनकार कर सकती हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है।
अपनी घबराहट पर काबू पाते हुए, वसुधा अपनी पूरी हिम्मत जुटाती है और संतोष से एक बड़ा झूठ बोल देती है। वह संतोष को यकीन दिलाती है कि चंद्रिका ने उसे दिल से अपनी बहू मान लिया है। हालांकि, वसुधा की आंखों का डर यह साफ बयां कर रहा है कि यह झूठ ज्यादा दिनों तक छुपने वाला नहीं है। क्या संतोष वसुधा की बातों पर यकीन कर लेंगी या फिर इस झूठ के पीछे छिपा सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा? यह देखना आगे बेहद दिलचस्प होने वाला है।
Read More: Vasudha 25 July 2026 Spoiler Alert: चौहान हाउस छोड़कर हमेशा के लिए गांव लौटी Vasudha..



Download Android App
Download iOS App




