आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के नेता सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। CM केजरीवाल नीत सरकार में कैबिनेट मंत्री राय ने प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के खिलाफ देशव्यापी अनशन का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “अगर आप दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं, तो आप गिरफ्तारी के खिलाफ सात अप्रैल को अनशन कर सकते हैं। आप कहीं भी घर पर अपने शहर में सामूहिक अनशन कर सकते हैं।”
- APP नेता सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे
- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह अनशन होगा
7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन
गोपाल राय ने कहा कि “APP को खत्म करने के उद्देश्य से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली सरकार के मंत्री, APP सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी सात अप्रैल को जंतर-मंतर पर अनशन करेंगे। यह एक खुला कार्यक्रम होगा और छात्र संगठन, किसान संगठन, व्यापारी इसमें आकर भाग ले सकते हैं।” केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




