युवाओं को कांग्रेस के विचारधारा से जोड़े : गोहिल

Summary :

NULL

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों को हित में कोई कार्य नहीं कर रही। कांग्रेस किसानों के मुआवजा दिलाने हेतु लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि देश के नवनिर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

राज्य के युवा एवं युवतियों को भारी संख्या में कांग्रेस के युवा व आईटी सेल से जोड़कर कांग्रेस के विचारधारा को अपनाने की अपील करें। कांग्रेस के विचारधारा से जुडऩे के लिए युवा एवं युवतियों को प्रोत्साहित करें, तभी जनता के हक की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा एवं जदयू का विचारधारा आपस में मेल नहीं खा रहा है तो कोई औचित्य नहीं है, गठबंधन सरकार चलाने की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक ऊर्जावान नेता हैं। उनको 2019 का प्रधानमंत्री बनाने हेतु मजबूती से कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिनका भोजन अच्छा होता है उसी तरह उ नका विचार साफ होता है। देश की प्रगति विचारधारा की लड़ाई से साफ हो सकती है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team