बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को राजनीतिक पारी शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं साइना ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कोरोना वायरस को लेकर 21 एयरपोर्ट पर थर्मल जांच शुरु, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया परामर्श
भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए नया और सुखद है। मैं देश के भले के लिए योगदान देना चाहती हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। बुधवार को साइना के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


Download Android App
Download iOS App



