थाईलैंड से दिल्ली आ रही Air India फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्रियों को लगी चोट

Summary :

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान भीषण टर्बुलेंस से अफरा-तफरी मच गई। तेज झटकों के कारण कई यात्री घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ के कान और गर्दन में चोटें आईं। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और घायलों का इलाज जारी है।

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हवा में जबरदस्त टर्बुलेंस (हवा के तेज झोंकों) के कारण अफरा-तफरी मच गई। झटके इतने तेज थे कि कई यात्री घायल हो गए; मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों के कान और गर्दन में चोटें आईं। अच्छी बात यह रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि इस विमान में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। इस हादसे में करीब 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे

Air India Flight Turbulence (CREDIT-SM)

बता दें कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट AI2379 को आज हवा में टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए। किसी को हाथ में चोट लगी तो किसी को कान में चोट लगी है। घायलों का इलाज चल रहा है। क्रू मेंबर मामूली रूप से घायल है। आज सुबह 8:30 पर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित लैंडिंग करा लिया गया है। हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस हादसे पर एयर इंडिया का बयान आया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया है कि सभी यात्री व क्रू मेंबर विमान से सुरक्षित बाहर आ गए हैं।

हादसे पर एयर इंडिया ने क्या कहा?

हादसे पर एयर इंडिया ने बड़ा बयान दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया है कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को टेक ऑफ के दौरान टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़ी दिक्कत आई। इस दौरान अंदर बैठे यात्री काफी घबरा गए और विमान के अंदर अचानक अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, विमान को सेफली लैंडिंग करा लिया गया है। सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर आ गए हैं। प्रवक्ता ने कहा है कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा एयर इंडिया की सबसे पहली प्राथमिकता है। जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा साथ दे रहे हैं।

ALSO READ: India News Today Live: फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।