Akali Dal Candidate Second List: शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी (Akali Dal Candidate Second List) कर दी है। पार्टी ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। पार्टी प्रमुख जालंधर से महेंद्र सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल, फिरोजपुर लोक सभा से नरदेव सिंह, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, चंडीगढ़ से हरदेव सैनी के नाम का ऐलान किया है।
Highlights:
- अकाली दल ने जारी की दूसरी लिस्ट।
- पार्टी ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है।
- हरसिमरत कौर को चौथी बार टिकट।
हरसिमरत कौर को चौथी बार टिकट
आपको बता दें की इससे पहले पार्टी ने अपने सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब पार्टी ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है और कुल मिलाकर पर्त्य ने अपने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर(Harsimrat Kaur) बादल बठिंडा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बादल चौथी बार बठिंडा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी ने खडूर साहिब लोकसभा सीट से अभी तक कोई भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। खडूर साहिब से बिक्रम सिंह मजीठिया के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा खबरों में है।
यह भी पढ़ें: ‘भगवान के देश’ कहे जाने वाले केरल में कौन है मुख्य चुनावी दावेदार?
अकेले चुनाव लड़ने का फैसला
शिरोमणि अकाली दल 1996 के बाद पहली बार अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा, जब उसने भाजपा से हाथ मिलाया था। सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाली पार्टी अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों को लेकर 2020 में एनडीए से अलग हो गई है। भाजपा ने 26 मार्च को घोषणा की थी कि वह पंजाब में अकेले आम चुनाव लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



