महाकुंभ घटना पर PM नरेंद्र मोदी ने CM योगी आदित्यनाथ से की बात,त्वरित कार्रवाई का आह्वान किया

Summary :

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का फैसला, अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे

महाकुंभ मेले में आज ‘मौनी अमावस्या’ के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों के पास भारी भीड़ उमड़ रही है। विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार, महाकुंभ में सुबह कुछ बैरियर टूटने के बाद “भगदड़ जैसी” स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए और 10 से अधिक लोगों की मौत की आशंका भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले की स्थिति की समीक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। प्रधानमंत्री ने तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया।

8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ‘मौनी अमावस्या’ के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ के लिए संगम घाटों पर 8 से 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के एकत्र होने की उम्मीद है। इस अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों के पास भारी भीड़ उमड़ी। घटना और लगातार बढ़ती भीड़ के बाद, प्रशासन ने अखाड़ों से अपने अनुष्ठान स्नान को अस्थायी रूप से स्थगित करने का अनुरोध किया।

‘अमृत स्नान’ रद्द

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था के बाद अखाड़े चल रहे महाकुंभ में आज स्नान में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने लोगों से आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट जाना चाहते थे। हम इस घटना से दुखी हैं। जनहित में, हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।