अमित शाह का असम और पश्चिम बंगाल का दौरा शुरू, चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा, विजय की रणनीति पर भी होगा मंथन

Summary :

Amit Shah Assam Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से असम और पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अगले साल राज्य में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे। अमित शाह आज शाम कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद वह चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट के नेताओं की कोर टीम के साथ एक बंद कमरे में मीटिंग करेंगे। Amit Shah in Assam : कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्धघाटन…

Amit Shah Assam Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से असम और पश्चिम बंगाल के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अगले साल राज्य में होने वाले अहम विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे। अमित शाह आज शाम कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद वह चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट के नेताओं की कोर टीम के साथ एक बंद कमरे में मीटिंग करेंगे।

Amit Shah in Assam : कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्धघाटन

Amit Shah Assam Visit
Amit Shah Assam Visit

गृहमंत्री अमित शाह आज एक दिन के लिए असम जाएंगे। जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे। साथ ही वहां एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अमित शाह पहले रविवार रात को अहमदाबाद से गुवाहाटी आने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई और उनका दौरा सोमवार तक के लिए टाल दिया गया।

Amit Shah News Today: गृहमंत्री का असम दौरे का पूरा कार्यक्रम

गृह मंत्री अपने असम दौरे की शुरुआत गुवाहाटी के ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में करेंगे, जहां वे अवैध घुसपैठ के खिलाफ असम आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे नागांव जिले के बोरदुवा पहुंचेंगे और वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटाद्रवा थान में 227 करोड़ रुपये की लागत से हुए पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद गृह मंत्री बोरदुवा में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, गृह मंत्री से पार्टी की संगठनात्मक ताकत की समीक्षा करने के अलावा, भाजपा की राज्य समिति के गठन पर आखिरी समय में सुझाव देने की भी उम्मीद है। राज्य समिति के सदस्य ने कहा, “वे राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े संवेदनशील मुद्दों से निपटने के तरीके पर एक ब्लूप्रिंट भी तैयार कर सकते हैं। साथ ही 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की पूरी कैंपेन रणनीति की रूपरेखा भी तैयार करेंगे, खासकर उन मुख्य मुद्दों के बारे में जिन्हें हाईलाइट किया जाना है।”

Amit Shah Assam Visit: ये रहेगा बंगाल दौरा का पूरा कार्यक्रम

हालांकि, नए साल के माहौल को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान कोई भी पब्लिक मीटिंग या रैली को संबोधित नहीं करेंगे और न ही किसी रोड शो में हिस्सा लेंगे। 30 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह मीडिया वालों के साथ बातचीत, सेंट्रल कोलकाता में इस्कॉन मंदिर का दौरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय का दौरा करेंगे, जहां वे राज्य में संगठन के सीनियर पदाधिकारियों से मिलेंगे।अपने दौरे के आखिरी दिन 31 दिसंबर को गृह मंत्री पश्चिम बंगाल चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कोलकाता में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह 31 दिसंबर को शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें: जेल में ही रहेंगे कुलदीप सेंगर, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के आदेश पर लगाया स्टे, जारी किया नोटिस

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।