नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में राजग नेताओं की ‘इफ्तार’ पार्टियों में मौजूदगी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से किए गए कटाक्ष भरे ट्वीट को लेकर फटकार लगायी और उनसे ऐसी टिप्पणियां करने से बचने को कहा। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान समेत राज्य में राजग के शीर्ष नेताओं की ‘इफ्तार’ में शामिल होने की तस्वीरें पोस्ट की और सवाल किया कि क्यों वे अपने खुद के “कर्म-धर्म” को मनाने में पीछे रह जाते हैं जबकि दूसरों की धार्मिक रीतियों को मनाने में आगे रहते हैं।
भाजपा नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी एक तस्वीर में दिख रहे हैं। उनके ट्वीट पर भाजपा सहयोगियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाह ने सिंह को फटकार लगाई है और उन्हें ऐसी टिप्पणियां करने से बचने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



