लोकसभा में शनिवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी को संबोधन किया। इस बीच शाह ने कहा कि आज मैं अपने मन की बात और देश की जनता की आवाज को इस सदन के सामने रखना चाहता हूं। जो वर्षों से कोर्ट में कागजों में दबी हुई थी, वो अब मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसे आवाज मिली और इतिहास बन गया।
Highlights:
- लोकसभा में शनिवार को राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी को संबोधन किया
- 22 जनवरी का दिन सहस्त्रों वर्षों के लिए ऐतिहासिक बन गया- गृहमंत्री अमित शाह
22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बन गया- अमित शाह
आगे गृहमंत्री शाह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन सहस्त्रों वर्षों के लिए ऐतिहासिक बन गया है, जो इतिहास और ऐतिहासिक पलों को नहीं पहचानते, वो अपने अस्तित्व को खो देते हैं। 22 जनवरी वो दिन है जो हम सभी को गौरवान्वित करता है। 1528 में शुरू हुए एक संघर्ष और एक आंदोलन के अंत का दिन 22 जनवरी है।


Download Android App
Download iOS App



