केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ही पूरे देश में जातीय जनगणना कराएगी। केंद्रीय मंत्री शनिवार को लखनऊ में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी। इससे पहले मीडिया को संबोधित कर रही थी।
पटेल ने दावा किया है कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही जातीय जनगणना करवाई जाएगी। पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाने की हमारी मांग भी पूरी होगी, ऐसा मुझे भरोसा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यकों की इतनी ही चिंता है तो सरकार में रहते हुए उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछड़ों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश का अपना दल से प्रेम नया-नया है। सोनेलाल पटेल के जीवित रहते उनकी पार्टी ने कभी उनका सम्मान नहीं किया। पल्लवी पटेल का बिना नाम लिए अनुप्रिया ने कहा कि कि उन्हें अखिलेश ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ाया। अगर कभी सपा की सरकार बनती है तो क्या अखिलेश कभी यादव के अलावा अन्य किसी ओबीसी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। सत्ता में रहते सपा ने कभी जातिवार गणना नहीं कराई, सिर्फ चुनावी लाभ के लिए यह मुद्दा उछाला जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




