तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर प्रहार किया एवं कहा कि सशस्त्र बलों का राजनीतिक हित साधने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ के संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही मिनट बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया कि सभी को सशस्त्र बलों पर विश्वास करना चाहिए और उन पर गर्व करना चाहिए। एयर चीफ मार्शल धनोआ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि भारतीय वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती है।
तृणमल प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रधानमंत्री कार्यालय का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ”हम सभी को सशस्त्र बलों पर विश्वास है, उन पर गर्व है। हम जुमला जोड़ी पर यकीन नहीं करते। क्या आप हमारे सैनिकों को बिना किसी योजना के मरने के लिए या किसी उद्देश्य से भेज रहे हैं? …. अथवा फिर आपका उद्देश्य बस चुनाव जीतना है? आपने शहीद जवानों की बेशकीमती तस्वीरों को अपनी राजनीतिक रैली में टांगकर बेशर्मी के साथ उनका कद छोटा कर दिया।”
उन्होंने 17 फरवरी को असम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा दिये गये भाषण की ओर इशारा करते हुए कहा, ”श्रीमान मोदी और श्रीमान शाह, क्या आप अपने सैनिकों को बिना किसी योजना के मरने के लिए भेज रहे हैं? या फिर आपका उद्देश्य बस चुनाव जीतना है (इस भाषण में आपने सशस्त्र बलों को किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति के रूप में पेश कर बेशर्मी से उनका कद घटा दिया)।”
शाह ने कहा था कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में है।


Download Android App
Download iOS App





