Assam Earthquake: 5.9 तीव्रता के जोरदार झटके से कांपी असम की धरती, 5 देशों में भी महसूस हुए तेज झटके

Summary :

Assam Earthquake: असम के गुवाहाटी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। बता दें कि शाम 4.41 पर 5.9 तीव्रता के तेज भूंकप के झटको से असम की धरती कांप उठी। यह झटके असम समेत भूटान, चीन नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार तक महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र उदलगुरी जिले था और यह 5 किलोमीटर की गहराई में आया था। Assam Earthquake असम में जोरदार भूकंप के तेज झटकों के बाद राज्य में हड़कंप मच गया लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इसी बीच असम के CM हिमंत बिस्वा…

Assam Earthquake: असम के गुवाहाटी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। बता दें कि शाम 4.41 पर 5.9 तीव्रता के तेज भूंकप के झटको से असम की धरती कांप उठी। यह झटके असम समेत भूटान, चीन नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार तक महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र उदलगुरी जिले था और यह 5 किलोमीटर की गहराई में आया था।

Assam Earthquake

असम में जोरदार भूकंप के तेज झटकों के बाद राज्य में हड़कंप मच गया लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इसी बीच असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के तेज झटकों के बाद जानमाल के हानी की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि असम के पूर्व CM सर्बानंद सोनोवाल  ने भी  राज्य की जनता की सुरक्षा के लिए कामना भी की है।

Earthquake Near Me

Assam Earthquake
Assam Earthquake

असम के तेज झटकों के बाद लोगों में हड़कंप और डर बैठ गया है क्योंकि 5.9 तीव्रता के तेज झटको के बाद ऑफ्टरशॉक आने की उम्मीद ज्यादा रहती है। वहीं प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है  और ऑफ्टरशॉक आने पर भी निगरानी रखी जा रही है।

Earthquake Guwahati

Assam Earthquake
Assam Earthquake

असम में आज जोरदार भूकंप के झटके लगे है लेकिन अभी तक किसी भी हताहात होने की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले 2 सितंबर को भी असम  में भूकंप के तेज झटके लगे थे इस समय भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी।

ALSO READ: सुबह-सुबह कांप उठा रूस, 7.1 तीव्रता से हिली धरती, इन देशों में भी सुनामी का अलर्ट जारी

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।