गुवाहाटी/तेजपुर : नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोनितपुर के बेहली में असम के हथकरघा मंत्री रंजीत दत्ता के आवास पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया। उधर तेजपुर तथा ढेकियाजुली शहरों में भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया है।
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मंत्री के घर के बाहर एकत्र हो गये और पथराव करने लगे। हालांकि घर मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है क्योंकि पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया।
सोनितपुर के उपायुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए अगले आदेशों तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
उन्होंने कहा कि तेजपुर और जिले के अन्य स्थानों पर सेना फ्लैग मार्च कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि जोरहाट, गोलाघाट, तिनसुकिया और चराईदेव जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया गया है।
गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में बुधवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



