पूर्व पीएम वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, बाबा रामदेव के बयान पर बोले-कोई पेपर लीक नहीं

Summary :

शिमला, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, योग गुरु बाबा रामदेव के सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर दिए बयान पर भी जवाब दिया। सीएम सुक्खू ने मीडिया से कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान छुट्टियां मिलने पर मणाली के प्रिणी स्थित अपने आवास पर रुकते थे। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वह सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे, जो आजकल बहुत कम देखने को मिलती है।” वहीं, बाबा रामदेव के बयान…

शिमला, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, योग गुरु बाबा रामदेव के सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर दिए बयान पर भी जवाब दिया।

सीएम सुक्खू ने मीडिया से कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान छुट्टियां मिलने पर मणाली के प्रिणी स्थित अपने आवास पर रुकते थे। आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वह सबको साथ लेकर चलने की राजनीति में विश्वास रखते थे, जो आजकल बहुत कम देखने को मिलती है।”

वहीं, बाबा रामदेव के बयान पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, “अगर बाबा रामदेव जी ने यह टिप्पणी की है तो जरूर कोई बात होगी। हमारे मामले में जिन्होंने परीक्षा के पेपर लीक किए और बेचे, वे आज भी जेल में हैं। साढ़े तीन साल में हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। सवाल यह है कि जब हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब पेपर लीक क्यों हुए थे?”

सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और इसी वजह से पिछले साढ़े तीन साल में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष हो, यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

बता दें कि बाबा रामदेव ने आरोप लगाया था कि सरकारी भर्तियों में पैसों के लेन-देन और भ्रष्टाचार के जरिए चहेते लोगों को भरा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का भी जिक्र किया और कहा कि स्कूलों में शिक्षकों, पानी और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सरकार को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये ‘घपले’ नहीं सुधरे, तो युवाओं और छात्रों के बीच असंतोष के चलते बड़े आंदोलन फिर से शुरू हो सकते हैं।

–आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.