Devdutt Padikkal के शतक से बढ़ी इस खिलाड़ी की टेंशन, नंबर-3 की जगह के लिए अब होगी असली जंग

Summary :

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शतक जड़कर नंबर-3 की जगह के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वह इससे पहले वॉर्मअप मैच में भी 142 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं और लगातार अच्छी फॉर्म में हैं। पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन से चोट के बाद वापसी करने वाले साई सुदर्शन की टीम में जगह को लेकर चुनौती बढ़ गई है। अब अगली टेस्ट सीरीज में चयनकर्ताओं के लिए सुदर्शन और पडिक्कल में से किसी एक को चुनना बड़ा सिरदर्द हो सकता है।

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाकर अपनी जगह को लेकर बड़ा दावा पेश कर दिया है। टेस्ट करियर की चौथी पारी में ही पडिक्कल ने अपना पहला शतक जड़ दिया। वहीं खास बात तो यह है कि उन्होंने इससे पहले श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में भी 142 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

पडिक्कल इस टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने इस पोजीशन के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। खुद पडिक्कल ने ये बताया है कि वह काफी समय से पेशेंस के साथ अपने मौके का इंतजार कर रहे थे। फिर मौका मिलते ही उन्होंने बल्ले से अपनी काबिलियत साबित कर दी।

भारत को WTC 2025-27 साइकल में आगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में पडिक्कल की मौजूदा फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी अहम साबित हो सकती है। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन ने साई सुदर्शन के लिए मुश्किलें जरूर बढ़ा दी हैं।

Devdutt Padikkal Will Replace Sai Sudharsan Permanently: साई सुदर्शन के लिए बढ़ी चुनौती

Challenge For Sai Sudharsan
Challenge For Sai Sudharsan (Source: Google)

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम को चोट की वजह से दो अहम खिलाड़ियों की कमी खली। इनमें साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है। इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के दौरान अंगूठे में चोट लगने की वजह से सुदर्शन को टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा। ऐसे में सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया, लेकिन उन्हें अभी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। दूसरी ओर, सुदर्शन की गैरमौजूदगी में नंबर-3 की जिम्मेदारी पडिक्कल को मिली और उन्होंने लगातार दो शानदार पारियों से सेलेक्टर्स के सामने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

वॉर्मअप मैच में 142 रन बनाने के बाद पडिक्कल ने टेस्ट में भी शतक ठोक दिया। ऐसे में अगर साई सुदर्शन अगली टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटते हैं, तो नंबर-3 की जगह को लेकर सेलेक्टर्स के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है।

नंबर-3 पर सुदर्शन का प्रदर्शन नहीं रहा खास

Sai Sudharsan Performance At Number 3
Sai Sudharsan Performance At Number 3 (Source: Google)

साई सुदर्शन ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.92 की एवरेज से 383 रन बनाए हैं। उनके टेस्ट करियर में अभी तक एक भी शतक नहीं आया है। हालांकि, उनकी पिछली पांच पारियों में दो अर्धशतक जरूर शामिल हैं, लेकिन वह अपनी जगह पूरी तरह पक्की नहीं कर पाए हैं। इसके उलट पडिक्कल ने टेस्ट करियर की शुरुआती पारियों में ही बड़ा प्रभाव छोड़ा है। नंबर-3 पर शतक और वॉर्मअप मुकाबले में 142 रन की पारी ने उनकी दावेदारी को काफी मजबूत कर दिया है।

किसे मिलेगा अगली सीरीज में मौका?

Who Plays Next Series Against Srilanka
Who Plays Next Series Against Srilanka (Source: Google)

अब नंबर-3 की पोजीशन के लिए कॉमपटीशन बढ़ना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। सुदर्शन के फिट होकर लौटने के बाद सेलेक्टर्स को पडिक्कल और सुदर्शन में से किसी एक को चुनने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर पडिक्कल आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उनके शानदार फॉर्म को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। ऐसे में अगली टेस्ट सीरीज में नंबर-3 की जगह के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच मुकाबला देखने लायक होगा।

Read More: Gautam Gambhir की कोचिंग पर BCCI का भरोसा बरकरार, इन 2 वजहों के कारण नहीं जाएगी कुर्सी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं