ऑस्ट्रिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि वियना में गोलीबारी के बाद तीसरे शख्स की मौत हो गई है। इस बीच ऑस्ट्रिया ने दिल्ली स्थित अपने दूतावास को एहतियात के तौर पर 11 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया है। ऑस्ट्रियन दूतावास ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि “दूतावास को लोगों के लिए 11 नवंबर तक बंद किया जा रहा है। दूतावास ने लोगों से इस कदम में सहयोग करने की अपील की है।
Deeply shocked and saddened by the dastardly terror attacks in Vienna. India stands with Austria during this tragic time. My thoughts are with the victims and their families.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2020
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वियना में हुई गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि “इस दुख के समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है।” प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विएना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से गहरा आघात पहुंचा है। भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है।”
ऑस्ट्रिया की राजधानी में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित 3 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए। यह घटना कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित देशव्यापी लॉकडाउन के लागू होने से कुछ घंटे पहले हुई। बता दें कि ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहम्मेनर ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में दो पुरुष एवं एक महिला है। पुलिस ने एक संदिग्ध को भी मार गिराया है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि मारा गया संदिग्ध इस्लामिक स्टेट समूह से हमदर्दी रखता था। अधिकारी अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और हमलावर भी हैं। वियना के लोगों से घर में ही रहने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी के मध्य में हुए हमले में 15 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
गृह मंत्री ने घटना को ऑस्ट्रिया के मूल्यों और लोकतांत्रिक समाज पर हमला बताया है। उन्होंने कहा, “ हमलावर आतंकी समूह आईएस से हमदर्दी रखता था।“ उन्होंने जांच जारी रहने का हवाला देकर और जानकारी देने से इनकार कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



