जहां एक तरफ अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राममंदिर के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ मस्जिद निर्माण की तैयारियां भी शुरू हो रही हैं। मस्जिद के लिए प्रस्तावित जमीन पर बनने वाली ‘मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ मस्जिद की आधारशिला मक्का के बड़े इमाम के हाथों रखी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि इस मस्जिद का डिजाइन ताजमहल से भी खूबसूरत होगा।
- ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत होगी अयोध्या की मस्जिद
- मक्का के इमाम रखेंगे अयोध्या में मस्जिद की नींव
- यहां रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान
सूत्रों के मुताबिक, मक्का की पाक मस्जिद के इमाम-ए-हरम या परिसर में नमाज पढ़ाने वाले इमाम ‘मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ की नींव रखेंगे। कहा जा रहा है कि अयोध्या में बनने जा रही मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर फैसले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मुस्लिम पक्ष को मस्जिद बनाने के लिए दूसरी जगह दी गई है। यह जमीन अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर धन्नीपुर में है। यहीं पर मस्जिद की नींव रखी जाएगी।
यहां रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान
मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और मुंबई के बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख के मुताबिक अयोध्या में बनने वाले नई मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट की होगी। बता दें कि अक्टूबर-2023 में ही मुंबई में मौलवियों और फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी की मौजूदगी में एक समारोह हुआ था जिसमें अयोध्या की मस्जिद का नाम ‘मुहम्मद बिन अब्दुल्ला’ रखने का निर्णय लिया गया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



