Baba Siddiqui Murder Case: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, मांगी 14 दिनों की रिमांड

Summary :

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है। Highlights पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश पुलिस ने मांगी 14 दिनों की रिमांड बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है। ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए। आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों…

Baba Siddiqui Murder Case

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है।

Highlights

  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश
  • पुलिस ने मांगी 14 दिनों की रिमांड
  • बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है। ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए। आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी। इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? इन्होंने इसका बंदोबस्त खुद ही किया था या किसी ने मुहैया कराए थे? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभाषी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, मांगी  14 दिनों की रिमांड | Baba Siddiqui murder case: Police presented both the  accused in court, sought ...

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, पुलिस का इसी बात पर जोर है कि दोनों को पुलिस रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस प्रकरण में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी में से एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।

बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या

शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ बगैर कोताही बरते कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta