Balasore case: राहुल गांधी ने छात्रा के पिता से बात की, न्याय दिलाने का भरोसा दिया

Summary :

Balasore case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से बात की है। यौन उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने 12 जुलाई को कॉलेज के सामने खुद को आग लगाई थी। तीन दिन बाद पीड़ित छात्रा की एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को राहुल गांधी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले। एक्स पर ट्वीट कर लिखा कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल…

Balasore case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से बात की है। यौन उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने 12 जुलाई को कॉलेज के सामने खुद को आग लगाई थी। तीन दिन बाद पीड़ित छात्रा की एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को राहुल गांधी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले।

एक्स पर ट्वीट कर लिखा

राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ओडिशा के बालासोर में इंसाफ की लड़ाई में जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की। उनकी आवाज में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं। जो हुआ वह अमानवीय और शर्मनाक ही नहीं, पूरे समाज का जख्म है। हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले।”

सिस्टम पर उठाया सवाल

इससे पहले राहुल गांधी ने एक पोस्ट में लिखा, “ओडिशा में इंसाफ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत सीधे-सीधे भाजपा के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन न्याय देने के बजाय उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया और बार-बार अपमानित किया गया। जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे।”

बेटियां जल रही हैं

राहुल गांधी ने आगे लिखा, “हर बार की तरह भाजपा का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया। ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा संगठित हत्या है। प्रधानमंत्री जी, ओडिशा हो या मणिपुर, देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं और दम तोड़ रही हैं। और आप खामोश बने बैठे हैं। देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। भारत की बेटियों को सुरक्षा और इंसाफ चाहिए।”

कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

बालासोर की घटना के बाद कांग्रेस ओडिशा में सड़क पर उतरी है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास के नेतृत्व में बालासोर में एक कैंडल मार्च निकाला गया। 17 जुलाई को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने घटना के विरोध में ‘राज्यव्यापी बंद’ का भी आह्वान किया है।

read also:Punjab विधानसभा में बेअदबी के खिलाफ विधेयक पेश, मंत्री हरपाल सिंह ने बताई खासियत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।