Punjab विधानसभा में बेअदबी के खिलाफ विधेयक पेश, मंत्री हरपाल सिंह ने बताई खासियत

Summary :

Punjab में कई समय से बेअदबी पर सख्त सजा की मांग उठाई जा रही थी लेकिन पहले सख्त सजा नहीं दी जाती थी। अब बिल को कैबीनेट की मंजूरी मिलने पर इसे आज विधानसभा में पेश किया गया। इस दौरान पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बिल को लेकर अपनी विचार रखे है और कहा कि सभी विपक्षी दल इस बिल को पास कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें कि पंजाब में गुरू ग्रंथ साहिब जी के ग्रंथों के साथ ही कई धर्मों के पवित्र ग्रंथो के साथ बेअदबी पर कानून बनाने के लिए इस बिल…

Punjab में कई समय से बेअदबी पर सख्त सजा की मांग उठाई जा रही थी लेकिन पहले सख्त सजा नहीं दी जाती थी। अब बिल को कैबीनेट की मंजूरी मिलने पर इसे आज विधानसभा में पेश किया गया। इस दौरान पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस बिल को लेकर अपनी विचार रखे है और कहा कि सभी विपक्षी दल इस बिल को पास कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें कि पंजाब में गुरू ग्रंथ साहिब जी के ग्रंथों के साथ ही कई धर्मों के पवित्र ग्रंथो के साथ बेअदबी पर कानून बनाने के लिए इस बिल को पेश किया गया।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बयान

इस बिल को विधानसभा में पेश करने के बाद मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज सदन में बहस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। हम सभी विधेयक पर चर्चा करेंगे और उम्मीद है कि सभी विपक्षी दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिससे यह विधेयक पारित होगा। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह बिल राज्य के तीन करोड़ पंजाबियों के लिए बहुत बड़ी उम्मीद है। लंबे समय से यह बिल पास नहीं हुआ है।

कितनी होगी सजा ?

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस बिल में 10 साल और अधिक से अधिक उम्रकैद की सजा का प्रावधान रखा गया साथ ही 5 से 10 लाख रुपए तक का जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। बेअदबी करने का प्रयास करने पर दोषी को 3 से 5 साल तक की सजा और तीन लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

बेअदबी पर बनेगा कानून

पंजाब में गुरू ग्रंथ साहिब जी के ग्रंथों के साथ ही कई धर्मों के पवित्र ग्रंथो के साथ बेअदबी पर कानून बनाने के लिए बिल पेश किया जाएगा। इस दौरान CM भगवंत मान ने बताया कि बिल पेश होने के बाद कानून लाने के लिए सभी धर्म के संगठन और लोगों से विचार किया जाएगा।

ALSO READ: Punjab कैबिनेट ने दी बेअदबी बिल को मंजूरी, जानें क्यों जरूरी है ये बिल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।