Sheikh Hasina: बांग्लादेश में उपजे हालात के बाद शेख हसीना के भारत में रुकी हुई हैं। बता दें कि अगले कुछ दिनों तक उनके भारत से बाहर जाने की संभावना नहीं है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के लंदन जाने की योजना कुछ ‘‘अनिश्चितताओं’’ के कारण अटक गई है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Highlight:
- बांग्लादेश में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर भारत में ठहरी पूर्व पीएम शेख हसीना के निर्वासन में लगेगा और समय
- शेख हसीना के यात्रा मे हो रहा अनिश्चितताओं का सामना
- ब्रिटेन सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के जांच के खिलाफ सुरक्षा देने से इनकार के संकेत
सूत्रों ने कहा कि शेख हसीना की यात्रा योजनाओं में कुछ अड़चन आ गई हैं और वह अगले कुछ दिनों तक भारत में ही रह सकती हैं। सभी घटनाक्रम इतने तेजी से बदल रहें हैं की इस किसी भी प्रकार की स्प्ष्टताओं का कोई स्थान नहीं बन पा रहा । गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद सोमवार को हिंडन एयरबेस पर पहुंचीं हसीना को एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
अस्थायी शरण के लिए भारत से जाने वाली थीं लंदन
सूत्रों ने बताया कि हसीना ( Sheikh Hasina ) अपनी बहन रेहाना के साथ अस्थायी शरण के लिए भारत से लंदन जाने वाली थीं, लेकिन अब वह अन्य विकल्पों पर विचार कर रही हैं, क्योंकि ब्रिटेन सरकार ने संकेत दिया है कि उन्हें उनके देश में हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर किसी भी संभावित जांच के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी सुरक्षा नहीं मिल सकती है।
बहन की बेटी ब्रिटिश संसद की सदस्य
सूत्रों ने बताया कि अवामी लीग की नेता हसीना ( Sheikh Hasina ) ने भारत के रास्ते लंदन जाने की योजना बनाई थी और उनके सहयोगियों ने हिंडन पहुंचने से पहले भारतीय अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया था। हसीना ने लंदन जाने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीक ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं। ट्यूलिप वित्त मंत्रालय में आर्थिक सचिव हैं और हैम्पस्टेड और हाईगेट से लेबर पार्टी की सांसद हैं।
ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी ने उपजे हालात की स्वतंत्र जांच की मांग
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने सोमवार को लंदन में एक बयान में कहा कि बांग्लादेश ने पिछले कुछ हफ्तों में अभूतपूर्व स्तर की हिंसा और जान-माल की दुखद हानि देखी है और देश के लोग ‘‘घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं।’’ मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि हसीना ने भारत को अपने संभावित भावी कदमों के बारे में जानकारी दे दी है। यह भी पता चला है कि हसीना के परिवार के सदस्य फिनलैंड में भी हैं और इसीलिए उन्होंने उत्तरी यूरोपीय देश जाने पर भी विचार किया है।


Download Android App
Download iOS App






