बीजीबी के महानिदेशक अमित शाह से मिले

Summary :

बंगलादेश सीमा गार्ड (बीजीबी) के महानिदेशक जनरल मेजर मोहम्मद सफीनुल इस्लाम ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात की।

बंगलादेश सीमा गार्ड (बीजीबी) के महानिदेशक जनरल मेजर मोहम्मद सफीनुल इस्लाम ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां मुलाकात की। 
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि श्री इस्लाम की गृहमंत्री से औपचारिक मुलाकात की। मेजर जनरल इस्लाम के नेतृत्व में 11 सदस्यीय बीजीबी का दल सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और बीजीबी के बीच आयोजित 49वीं महानिदेशक स्तर के सीमा समन्वय सम्मेलन में भाग लेने नयी दिल्ली आया हुआ है। 
पांच दिवसीय चलने वाला सम्मेलन गुरुवार को बीएसएफ कैंप छावला में शुरु हुआ है।

Shera Rajput