Bhaichung Bhutia : हाल में खेल की दुनिया से राजनीति में आए भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने सोमवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह फैसला हाल में संपन्न सिक्किम विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लिया है।|
Highlights:
- खेल से राजनीति में आए बाईचुंग भूटिया ने राजनीति से लिया सन्यास
- हाल में संपन्न हुए विधानसभा में हार मिलने के बाद लिया फैसला
- बाईचुंग भूटिया को कुल छह बार चुनावी राजनीति में मिली हार
इससे पहले, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उपाध्यक्ष भूटिया को बरफुंग सीट से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसएकेएम) उम्मीदवार रिकशाल दोरजी भूटिया के हाथों हार मिली थी। यह उनकी छठी चुनावी हार थी।
2018 में बनाई अपनी पार्टी
भूटिया 2014 में तब राजनीति में आए जब तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें दार्जीलिंग लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया। उन्होंने 2018 में हमरो सिक्किम पार्टी का गठन किया और अपने गृह राज्य की राजनीति में प्रवेश किया। पिछले साल उन्होंने अपनी पार्टी का विलय पवन चामलिंग नीत एसडीएफ में कर दिया।
SKM को दिया बधाई – Bhaichung Bhutia
भूटिया ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘सबसे पहले मैं माननीय पी. एस.तमांग और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई देना चाहता हूं। सिक्किम की जनता ने उन्हें शानदार जनमत दिया है और मुझे उम्मीद है कि एसकेएम सरकार अपने वादों को पूरा करेगी और सिक्किम को सभी क्षेत्रों में एक नयी ऊंचाई पर ले जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ 2024 के चुनाव नतीजों के बाद मुझे अहसास हुआ कि चुनावी राजनीति मेरे लिए नहीं है। इसलिए मैं सभी तरह की चुनावी राजनीति से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेता हूं।’


Download Android App
Download iOS App



