Bharat Ratna: राष्ट्रपति Murmu ने घर जाकर आडवाणी को किया भारत रत्न से सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति Murmu ने घर जाकर आडवाणी को किया भारत रत्न से सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 10 लोग मौजूद रहे। इस मौके पर आडवाणी के परिवार की ओर से भी 10 लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कल ही चार शख्सियतों को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था।

  • द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर आडवाणी को भारत रत्न से किया सम्मानित
  • पीएम मोदी के साथ कई नेता रहे मौजूद
  • आडवाणी के परिवार की ओर से भी 10 लोग उपस्थित रहे

सम्मान समारोह घर पर रखने की ये है वजह

आपको बता दें बीजेपी के वरिष्ठ नेता को सम्मान दिए जाने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आडवाणी के घर पर ही मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम घर पर रखने के पीछे का मकसद आडवाणी की सेहत और वृद्धावस्था रही है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

27 7

इससे पहले इन चार लोगों को भी मिला भारत रत्न

दरअसल, राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल रहे। इन चारों ही लोगों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था।

28 4

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।