Pappu Yadav: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) ने वक़्फ़ बोर्ड बिल पर आरपार के मूड में दिख रहे है। इसके लिए उन्होंने कमर कस ली है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ‘वक्फ संवैधानिक अधिकार यात्रा’ निकालेंगे। इस यात्रा की 29 सितंबर से बिहार के अररिया से शुरुआत होगी।
Highlights:
- वक़्फ़ बोर्ड के फैसले पर आरपार के मूड में पुर्णिया सांसद पप्पू यादव
- पप्पू यादव वक़्फ़ बोर्ड बिल के 29 सितंबर को निकालेंगे यात्रा
- ‘वक्फ संवैधानिक अधिकार यात्रा’ की शुरुआत बिहार के अररिया से होगी
बिहार में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जिसने गरीब की मदद की हो- पप्पू यादव
दरअसल, सांसद पप्पू यादव ( Pappu Yadav ) पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ हैं। बिहार में यात्रा सत्ता पाने के लिए होती है। कोई भी ऐसा नेता नहीं है, जो कह सकता है कि वह लाठी खाया हो, संघर्ष किया हो, किसी गरीब की मदद की हो। बिहार में ज्यादातर नेता पीछे के दरवाजे से आ गए हैं, जो संविधान के लिए खतरा हैं।
एससी, एसटी एक्ट में वर्गीकरण समेत अनेक मुद्दों को यात्रा में करेंगे शामिल
उन्होंने कहा कि हमारी ‘वक्फ संवैधानिक अधिकार यात्रा’ की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। मुद्दे अनेक हैं। यह यात्रा एससी, एसटी एक्ट में वर्गीकरण के खिलाफ, ओबीसी को आरक्षण का हक दिलाने को लेकर तथा वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि वक्त बोर्ड बिल आजादी पर हमला करता है, हम उसके खिलाफ हैं। यह यात्रा 29 सितंबर को अररिया, 30 सितंबर को किशनगंज, 31 सितंबर को कटिहार, कोसी सीमांचल होते हुए पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी।
उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के सारे कमेटी मेंबर से हमने बात की है। मैं किसी भी धर्म के अधिकार पर हमला नहीं होने दूंगा। सदन में वक्फ बोर्ड जैसे काले कानून को लाया जाएगा तो उसका विरोध किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



